नमस्कार दोस्तो हम बताने जा रहे हे आपको कि फेसबुक ने भूकंप से बचने के लिए 'सेफ्टी चेक' एप तैयार किया एवं फेसबुक टाइमलाईन पर लौगो का हाल जान रहा है! फेसबुक आए दिन भूकंप मे निर्वस्त हुए लोगो donations दे रहा है! पढना आरम्भ रखे
आपकी मदद की बराबरी
नेपाल में आए भूकंप के बाद कई संस्थाएं मदद को आगे आई है लेकिन फेसबुक ने एक अलग तरीका अख्तियार किया है। फेसबुक का संदेश है कि आप जितने पैसे देंगे, फेसबुक भी उतना ही पैसा भूकंप प्रभावितों के लिए देगा।
यानी अगर आप तीन हज़ार देंगे तो फेसबुक भी तीन हज़ार रुपए का योगदान करेगा। हालांकि फेसबुक ये ने भी कहा है कि वो दो लाख अमरीकी डॉलर तक की राशि की बराबरी करेगा।
अनूठी पहल
फेसबुक के अलावा भारत से कई समाचार संगठनों ने अपने पाठकों से राहत देने की अपील की है और कोष भी बनाए गए हैं लेकिन फेसबुक की पहल अनूठी दिखती है।
ये पैसा फेसबुक ख़ुद नहीं लेगा बल्कि ये पैसा इंटरनेशनल मेडिकल कॉर्प्स को जाएगा जो आपातकालीन रिस्पांस टीम है।
यह टीम मोबाइल मेडिकल यूनिट की मदद से भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयां और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराती है।
इसमें डोनेशन के लिए जानकारी फेसबुक पर ही उपलब्ध है और कई लोगों को अपने टाइमलाइन पर भी ये दिख रहा होगा।
आपदा में फेसबुक सेफ्टी चेक फीचर
सोशल साइट फेसबुक भूकंप आपदा में फंसे और सुरक्षित बचे लोगों का हाल बता रहा है। साथ ही आपदा क्षेत्र में फंसे यूजर्स से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। फेसबुक ने जीपीएस और निवास स्थान के आधार पर आपदा क्षेत्र में फंसे यूजर्स का डाटा तैयार किया है।
समाज को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही अब फेसबुक नेपाल-भारत में आई भूकंप आपदा में मदद के लिए आगे आया है। दोस्त और परिजन सुरक्षित हैं या नहीं इसके लिए ‘सेफ्टी चेक’ एप जारी की है। खास बात है इसमें केवल वही यूजर्स शामिल हैं जो कि नेपाल और भारत के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।
ऐप के जरिये फेसबुक ऐसे लोगों से संपर्क कर पूछ रहा है कि वह सुरक्षित हैं या नहीं। पल-पल की अपडेट फेसबुक के जरिये उस व्यक्ति के दोस्तों को दे रहा है।
दूसरी तरफ, फेसबुक फ्रेंडस से भी आपदा क्षेत्र में फंसे यूजर्स के बारे में पूछ रह्रा है। यदि किसी विशेष व्यक्ति के दोस्त को उसके सुरक्षित होने के बारे में जानकारी है तो फेसबुक को दे सकता है। इसके बाद फेसबुक उसको अपडेट कर रहा है।
धन्यवाद हमारे ब्लाँग का समर्थक अवश्य बने!
Like us on fb- https://m.facebook.com/onlinedunia?refid=46&sld=eyJzZWFyY2hfc2lkIjoiMWVkNDk4MTFkNjlmYmEwOGQ0ZDIzMmJjZTdmYmZkOTgifQ%3D%3D
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें