नमस्कार साथियो आज की पोस्ट मे हम यह बतायेगें कि खोया हुआ फोन कैसे मिले! तो आइये हम बताते हे आपका खोया हुआ फोन कैसे प्राप्त करे-
How to find lost mobile by Google
महंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में तो बड़े अच्छे लगते हैं लेकिन समस्या तब खड़ी होती है जब यह खो जाए। एेसे में जेब को भार भी डबल उठाना पड़ता है, एक तो खाेए हुए फोन की कीमत का भार आैर दूसरा जो नया फोन खरीदेंगे उसका भार।
अब यूजर करे तो आखिर क्या करे?
लेकिन अब चिंता की कोर्इ बात नहीं है क्योंकि जाने माने सर्च इंजन गूगल ने इसका एक तोड़ निकाल लिया है।
गूगल का Find my phone फीचर अापका खोया फोन चुटकियों में ढूंढ़ निकालेगा। बस आप Find my phone टाइप करें आैर यह गूगल मैप पर आपको फोन की लोकेशन बता देगा।
अाप चाहें तो drop down menu की मदद से फोन पांच मिनट तक बजता भी रहेगा। अगर फोन किसी असुरक्षित लोकेशन पर है तो यह आपको एंड्राॅयड डिवाइस मैनेजर पेज पर रिडायरेक्ट कर देगा।
गूगल के इस फीचर को यूज करने के लिए एंड्राॅयड गूगल एप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। इसके अलावा ब्राउजर उसी गूगल अकाउंट में लाॅग होना चाहिए जो फोन पर खुला है।
गौरतलब रहे कि गूगल के एंड्राॅयड डिवाइस मैनेजर की मदद से भी यूजर स्मार्टवाॅच का प्रयोग कर अपना खोया फोन ढूंढ़ सकता है। लेकिन यह गूगल का यह फीचर तभी काम करता है जब फाेन नजदीक ही कहीं खोया हो जैसे कि आपके घर में।
Thanks
Like us on Facebook

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें